विद्या निकेतन फतहनगर के बच्चों ने एथलैटिक्स में लहराया परचम
फतहनगर। हिरण मंगरी सेक्टर-4 स्थित स्थित विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें फतहनगर विद्यानिकेतन विद्यालय के बच्चों ने अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। स्थानीय विद्यालय के भैया-बहनों ने सभी प्रकार की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद,भाला फेंक, बाधा रेस, आदि में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में सर्वाधिक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन सभी भैया- बहनों को पुरस्कृत करते हुए जिला सचिव कालूलाल चैबीसा ने प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दी। इन खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण पदक एवं 8 सिल्वर मेडल जीते। जिले से विजेता वाले भैया-बहिन बूंदी में 28…
