उदयपुर, 23 सितंबर। 68 वी जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता अंडर 17 और 19 वर्ग में 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर ब्रेस्ट में उदयपुर के आरव चौबीसा ने दो रजत जीतकर गौरवान्वित किया है। जिला खेल अधिकारी व खेलगांव तरणताल के प्रशिक्षक डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि इस प्रदर्शन के आधार पर आरव का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। माउंट व्यू स्कूल बेडवास के निर्देशक लोकेश चौधरी , भावना चौधरी , प्रिंसिपल डॉ धीरा देवपुरा व प्रशिक्षक डॉ महेश पालीवाल ने आरव को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
आरव ने जीते दो रजत“
