Month: June 2024

अरावली की पहाड़ियों को अतिक्रमण मुक्त रखने राज्य सरकार संवेदनशील

अरावली की पहाड़ियों को अतिक्रमण मुक्त रखने राज्य सरकार संवेदनशील

राज्य सरकार के निर्देशानुसार संभागीय आयुक्त ने ली बैठक, अरावली की पहाड़ियों को अतिक्रमण मुक्त रखने टीम बनाकर कार्रवाई करने के दिये निर्देश उदयपुर, 20 जून। लेकसिटी में स्थित अरावली की पहाड़ियों को अतिक्रमण मुक्त रखने को लेकर राज्य सरकार संवेदनशील है तथा अतिक्रमण को रोकने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को गृह विभाग के निर्देशानुसार संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आयुक्तालय में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के दौरान चर्चा करते हुए संभागीय आयुक्त भट्ट ने कहा कि अरावली की पहाड़ियां शहर की शान और हमारी प्राचीन पहचान है। यह…
Read More
जियोलोजी विंग को ऑक्शन के लिए प्रतिमाह 1173 हैक्टेयर क्षेत्र के माइनर मिनरल

जियोलोजी विंग को ऑक्शन के लिए प्रतिमाह 1173 हैक्टेयर क्षेत्र के माइनर मिनरल

प्लॉट और एक्सप्लोरेशन के लिए 970 मीटर ड्रिलिंग के लक्ष्य-डीएमजी कलाल -अधिकारियों को फील्ड में डेलिनियेशन और एक्सप्लोरेशन गतिविधियां तेज करने के निर्देश उदयपुर, 20 जून। खान विभाग की जियोलोजी विंग को प्रतिमाह माइनर मिनरल के ऑक्शन के लिए 1173 हैक्टेयर क्षेत्रफल के प्लॉट और मिनरलों की खोज के लिए प्रतिमाह 970 मीटर ड्रिलिंग के लक्ष्य दिए गए हैं। निदेशक माइंस भगवती प्रसाद कलाल गुरुवार को खान विभाग के जियोलोजी विंग के अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से रुबरु हुए। उन्होंने सभी 19 अधीक्षण भूविज्ञानी और वरिष्ट भूविज्ञानी कार्यालयों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि माइनिंग विंग व जियोलोजी…
Read More
नाबार्ड की ओर से टाउन हॉल में तीन दिवसीय तरंग मेले का शुभारंभ 21 को

नाबार्ड की ओर से टाउन हॉल में तीन दिवसीय तरंग मेले का शुभारंभ 21 को

उदयपुर, 20 जून। नाबार्ड की ओर से उदयपुर शहर के टाउन हॉल नगर निगम प्रांगण तीन दिवसीय तरंग मेले का शुभारंभ शुक्रवार को जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल के आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर एमपीयूएटी कुलपति, नाबार्ड के डीजीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। नाबार्ड डीडीएम नीरज यादव ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देना और एफपीओ व एसएचजी को जुड़ने और बढ़ने के लिए एक मंच प्रदान करना हैं। उन्होंने बताया कि एफपीओ और एसएचजी के उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न प्रकार के 50 स्टॉल,…
Read More
विकसित राजस्थान 2047 : देवस्थान विभाग की हितधारकों के साथ राज्य स्तरीय कार्यशाला

विकसित राजस्थान 2047 : देवस्थान विभाग की हितधारकों के साथ राज्य स्तरीय कार्यशाला

धार्मिक स्थलों के रखरखाव एवं धर्म स्थलों से युवाओं के जोड़ने एवं धार्मिक पर्यटन विकसित करने के संबंध में सुझाव प्राप्त मन्दिरो को ‘‘नर से नारायण’’ बनाने की प्रयोगशाला विकसित करें- सांसद रावत       उदयपुर, 20 जून। विकसित राजस्थान 2047 दस्तावेज तैयार करने के लिए देवस्थान विभाग की ओर से गुरुवार को राज्य स्तरीय कार्यशाला डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय सभागार में हुई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत थे जबकि अध्यक्षता देवस्थान आयुक्त वासुदेव मालावत ने की। मुख्य अतिथि सांसद रावत ने बताया कि राजस्थान का गौरवशाली अतीत धार्मिक निष्ठा एवं धर्म पालन के बलिदानों…
Read More
डॉ. संयमलताश्रीजी आदि ठाणा-4 का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

डॉ. संयमलताश्रीजी आदि ठाणा-4 का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

उदयपुर। श्रमणसंघीय जैन दिवाकर महासाध्वी डॉ. संयमलताश्रीजी,साध्वी डॉ.अमितप्रज्ञाश्री, साध्वी कमलप्रज्ञाश्री,साध्वी सौरभप्रज्ञाश्री,म.सा. आदि ठाणा 4 का आज उदयपुर में भव्य विशाल रैली एंव गगनभेदी जयकारों के साथ सुन्दरवास जैन स्थानक में प्रवेश हुआ। मंगलाचरण एवं विभिन्न स्त्रात पाठ के पश्चात धर्मसभा को संबोधित करते हुए महासाध्वी डॉ. संयमलताश्री ने कहा कि मेवाड़ शूरवीरों की भूमि है। भक्ति,शक्ति,त्याग,बलिदान,प्रेम एवं सौहार्द्ध की भूमि है। इस भूमि में रहकर हमारंे भीतर भी भक्ति,त्याग और प्रेम के पूल निर्मित हो। साध्वी ने कहा कि अकेले हम बूंद है,मिल जायें तो सागर है। अकेले हम धागा है और मिल जायें तो चादर है। अकेले हम कागज…
Read More
राजसमंद : अवैध फेल्सपार खनन के खिलाफ खान विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

राजसमंद : अवैध फेल्सपार खनन के खिलाफ खान विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

दो ट्रैक्टर कम्प्रेसर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त  राजसमंद। नाथद्वारा के तकलियों का गुड़ा गांव के निकट अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस और एम ई राजसमंद खंड द्वितीय की संयुक्त टीम ने सफलता हासिल की है। अवैध रूप से खनन किए जा रहे खनिज फेल्सपार के मामले में दो ट्रैक्टर कम्प्रेसर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया गया है। जब्त किए गए वाहनों को पुलिस चौकी कोठारिया के परिसर में सुरक्षित रखा गया है। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस और खान विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। संयुक्त टीम द्वारा की गई इस प्रभावी…
Read More
नि:शुल्क योग कार्यक्रम

नि:शुल्क योग कार्यक्रम

उदयपुर। माननीय प्रधान मंत्री जी ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। इस वर्ष  10वां   योग दिवस  थीम *स्वयं और समाज के लिए योग* के साथ मना रहे हैं। इस कार्यक्रम का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर में विभिन्न संगठनों द्वारा योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं उत्सव की निरंतरता में जे.एस.जी मेन उदयपुर ग्रुप द्वारा 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  निःशुल्क योग सत्र का आयोजन किया गया है,योग दिवस के एक दिन पूर्व गुरुवार को सुखाड़िया समाधि स्थल, दुर्गा नर्सरी रोड पर आयोजित निःशुल्क योग सत्र का चौथा दिन था। आज के योग सत्र का…
Read More
शिव महापूजा एवं अभिषेकार्चन अनुष्ठानों में शैव भक्ति-श्रृद्धा का भावभरा दिग्दर्शन

शिव महापूजा एवं अभिषेकार्चन अनुष्ठानों में शैव भक्ति-श्रृद्धा का भावभरा दिग्दर्शन

श्री पीताम्बरा आश्रम में प्रदोष महोत्सव बांसवाड़ा, 20 जून/गायत्री मण्डल की ओर से संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम में प्रदोष महोत्सव के अन्तर्गत महापूजा विभिन्न शैवानुष्ठानों तथा महामृत्युंजय अर्चन विधान सहित आयोजित रूद्रार्चन अभिषेक महानुष्ठान आरती एवं पुष्पान्जलि विधान के साथ बुधवार रात सम्पन्न हुआ। इसमें पं. नरेन्द्र आचार्य (छींछ) के आचार्यत्व में यजुर्वेदीय शिवार्चन परम्पराओं के साथ विभिन्न शैव अनुष्ठान हुए। इनमें पं. राजेश त्रिवेदी, पं. राकेश शुक्ल, पं. मनोहर जोशी, पं. विनय भट्ट, पं. महेन्द्र त्रिवेदी, पं. पवन पाठक, पं. कमल भट्ट(झड़स), पं. द्रोमिल त्रिवेदी, पं. नीरज पाठक तथा आश्रम के साधकों एवं साधिकाओं ने षोड़शोपचार पूजा एवं अभिषेक, पंचदेव महापूजा आदि अनुष्ठान संपादित किए। रूद्रार्चन महापूजा में मुख्य…
Read More
महावीर इंटरनेशनल का स्वर्ण जयंती शुभारंभ समारोह 23 को

महावीर इंटरनेशनल का स्वर्ण जयंती शुभारंभ समारोह 23 को

उदयपुर, 20 जून। सेवा और समर्पण के लिए प्रतिबद्ध महावीर इंटरनेशनल का स्वर्ण जयंती शुभारंभ समारोह रविवार 23 जून को शाम 6 बजे भुवाणा स्थित एवरेस्ट रिसोर्ट में आयोजित होगा। संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर गौतम राठौड़ ने बताया कि यह संस्थान भारत वर्ष में 350 शाखाओं के साथ वर्ष 1975 से सेवा कार्य में जुटी हुई है। अपनी सेवा यात्रा के 50वें वर्ष में प्रवेश पर स्वर्ण जयंती वर्ष का प्रारम्भ एक अनोखे अन्दाज में विशिष्ट समाजसेवी एवं धर्मप्रिय सेवाभावी भामाशाहों के सानिध्य में उदयपुर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा हमारे लिए उत्साह, सेवा…
Read More
भारतीय संस्कृति द्वारा दुनिया को दिया गया अनमोल उपहार है योग  

भारतीय संस्कृति द्वारा दुनिया को दिया गया अनमोल उपहार है योग  

10वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उदयपुर, 20 जून।   योग एक ऐसी कला है जो कि विश्व भर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही है। आम जनमानस में शांति और सद्भाव क़ायम करने के लिए योग एक बेहतरीन अभ्यास है । यह हमारे पूर्वजों द्वारा समूचे विश्व को दिया गया एक अनमोल  उपहार है और यही कारण है कि संपूर्ण विश्व योग दिवस को बहुत ज़ोर—शोर से मनाता है । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने भारतीय योग पद्धति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए सितंबर 2014 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पहल की। जिसके बाद 21 जून 2015 को…
Read More
error: Content is protected !!