जिला स्तरीय जनसुनवाई में साकार हुआ सुशासन का संकल्प
कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई से मिली आमजन को राहत उदयपुर 20 जून। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई और सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई। कलेक्ट्रेट स्थित राजस्थान संपर्क आईटी केन्द्र में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के निस्तारण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता नजर आई। राजस्थान संपर्क पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन 181 पर दर्ज परिवादों के निस्तारण के दौरान उदयपुर शहर से लेकर जिले के विभिन्न दूर-दराज के गांवों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को कलक्टर पोसवाल ने धैर्यपूर्वक…
