केसरिया नाथ के जयकारों से गूंजी लेक सिटी
उदयपुर। जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव(केसरिया नाथ)के जयकारों से बुधवार को उदयपुर शहर गूंज उठा। मौका था श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान की ओर से निकाली गई शोभायात्रा और और वाहन रैली का। भगवान ऋषभदेव जन्म जयंती महोत्सव को जैन समाज 'प्रथमेश 2024'के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर टाउनहाल परिसर से जैन समाज ने वाहन रैली तथा शोभायात्रा की शुरुआत की। जिसमें शामिल लोग भगवान केसरिया नाथ जी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान ऋषभदेव तथा आचार्य विद्यासागर की जीवनी एवं कृतित्व पर आधारित झांकियां विभिन्न संगठनों की ओर से निकाली…