केसरिया नाथ के जयकारों से गूंजी लेक सिटी

उदयपुर। जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव(केसरिया नाथ)के जयकारों से बुधवार को उदयपुर शहर गूंज उठा। मौका था श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान की ओर से निकाली गई शोभायात्रा और और वाहन रैली का। भगवान ऋषभदेव जन्म जयंती महोत्सव को जैन समाज ‘प्रथमेश 2024’के रूप में मना रहा है।
इस अवसर पर टाउनहाल परिसर से जैन समाज ने वाहन रैली तथा शोभायात्रा की शुरुआत की। जिसमें शामिल लोग भगवान केसरिया नाथ जी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान ऋषभदेव तथा आचार्य विद्यासागर की जीवनी एवं कृतित्व पर आधारित झांकियां विभिन्न संगठनों की ओर से निकाली गई। जैन समाज के युवक—युवतियों ने 1008 से अधिक वाहनों की रैली भी निकाली। शोभायात्रा में शामिल सभी पुरुष श्वेत वस्त्र और महिलाएं केसरिया परिधान पहने हुए थीं।
संस्थान संरक्षक एवं नगर निगम के उप महापौर पारस सिंघवी एवं अध्यक्ष निर्मल कुमार मालवी ने बताया कि बुधवार सुबह सात बजे पुष्पा देवी नागदा परिवार के ध्वजारोहण के साथ् शोभायात्रा की शुरुआत हुई। जो सूरजपोल चौराहा, अस्थल मंदिर, मार्शल चौराहा, लखारा चौक, धानमंडी, देहली गेट, बैंक तिराहा, बापू बाजार होते हुए वापस नगर निगम पहुंची, जहां धर्म सभा आयोजित हुई।
दोपहर 12 बजे तक जैन समाज ने प्रतिष्ठान रखे बंद
संगठन के महामंत्री डॉ. राजेश जैन ने बताया कि भगवान ऋषभदेव की जयंती पर समाज के सभी कारोबारियों ने दोपहर बारह बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के स्वागत के लिए मार्ग में 51 तोरण द्वार लगाए गएथे। साथ ही पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!