हत्या के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। नाई थानान्तर्गत गत 30 अक्टूबर 22को प्रार्थी दलपत पुत्र हिरा जी निवासी थल, फला बुझड़ा, नाई, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मेरे भाई लक्ष्मण की श्याम लाल पुत्र कन्हैयालाल निवासी बुझड़ा, कैलाश पुत्र भगा जी निवासी कोडियात, हेमन्त पुत्र मन्ना लाल निवासी कोडियात, नारायण पुत्र डालु निवासी कोडियात और अन्य दो व्यक्निे बेसबाॅल, तलवार लातों घुस्सों से मारपीट कर हत्या कर दी। इस घटना में प्रयुक्त बोलेरो पप्पी उर्फ खेमराज चला रहा था जो लेकर उक्त जनों को ले भागा है, बोलेरो में देवीलाल बैठा था। यह सब बात चश्मदीद गवाह महेन्द्र ने मुझे बतायी। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण अन्तर्गत धारा 143,147,148,149,341,302 भादस. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर कुन्दन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालयव भुपेन्द्र वृताधिकारी, वृत गिर्वा के निर्देशन में श्याम सिंह रत्नु थानाधिकारी नाई मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से अभियुक्त 01. कैलाश पुत्रभगा जी व 02. नारायण पुत्र डालु निवासीयान कोडियात, नाई, उदयपुर को बीडा से नया गुढा की ओर भागते हुये जंगलोंसे डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः श्याम सिंह रत्नु थानाधिकारी नाई, भरत सिंह हैड कानि.111, संतोष कानि.2433, ओमप्रकाश कानि.1568, संदीप कुमार कानि.3097, प्रदीप सिंह कानि.1176, 07.श्री लोकेश रायकवालसाईबर सेल उदयपुर।

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!