केन्द्रीय निदेशक ने आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

उदयपुर, 22 सितंबर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली के निदेशक नवेन्द्र सिंह द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र पुला प्रथम का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां गर्भवती धात्री व 6 माह से 3 वर्ष की माताओं से बातचीत की तथा विभिन्न विभागीय योजना यथा प्रधानमंत्री मातृत्व सहयोग योजना, इन्दिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना की जानकारी एवं प्रगति पर चर्चा की। साथ ही नवीन प्रोसेस्ड पूरक पोषाहार अन्तर्गत आंगनबाड़ी पर दी जा रही रेसिपियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने टेक होम राशन में दिए जा रहे पोषाहार को घर पर तैयार करने, आयरन फोलिक एसिड के वितरण व उपयोग आदि विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को पोषाहार भी वितरित किया। इस अवसर पर उपनिदेशक पंकज कुमार द्विवेदी व सीडीपीओ श्रीमती निधि रानी जोशी ने विभागीय गतिविधियों एवं कार्यों के बारे में अवगत कराया। निदेशक ने वृद्धि निगरानी उपकरण यथा वजन मशीन, ग्रोथ चार्ट, लंबाई मापक एवं ऊंचाई मापक आदि का उपयोग कर जांच की व शाला पूर्व शिक्षा के अन्तर्गत उमंग तंरग किलकारी के बारे मे जानते हुए पोषण वाटिका का अवलोकन किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!