कनिष्ठ अभियंता(कृषि) सीधी भर्ती 2022, पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड- III सीधी भर्ती-2022 और कनिष्ठ अनुदेशक (कार्यशाला गणना एवं विज्ञान) सीधी भर्ती-2022 का परिणाम जारी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
जयपुर 14 अक्टूबर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए आयोजित पुस्तकालयाध्यक्ष  ग्रेड-III सीधी भर्ती-2022, कृषि विभाग के अधीन जल ग्रहण विकास  एवं भू-संरक्षण विभाग के लिए आयोजित कनिष्ठ अभियंता (कृषि) सीधी भर्ती-2022 और कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग (प्राविधिक शिक्षा निदेशालय), जोधपुर के  लिए आयोजित कनिष्ठ अनुदेशक (कार्यशाला गणना एवं विज्ञान) सीधी भर्ती-2022 का शुक्रवार को परिणाम जारी कर दिया है।
बोर्ड सचिव ने बताया कि पुस्तकालयाध्यक्ष  ग्रेड-III  के कुल रिक्त पदों 460 (NTSP-394 व TSP-66) के लगभग दो  गुना 866 (NTSP-784 व TSP-82) अभ्यर्थियों, कनिष्ठ अभियंता(कृषि) के कुल रिक्त पदों 189 (NTSP-144 व TSP-45) के लगभग दो गुणा 322 (NTSP-287 व TSP-35) अभ्यर्थियों और कनिष्ठ अनुदेशक (कार्यशाला गणना एवं विज्ञान) के कुल रिक्त पदों 43 (NTSP-34 व TSP-9) के लगभग तीन गुणा 129 (NTSP-111 व TSP-18) अभ्यर्थियों को वरीयतानुसार अस्थाई रूप से दस्तावेज़ सत्यापन के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम एवं अन्य जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!