उदयपुर। हैप्पी होम विद्यालय के सभी संस्थानों में 52वां स्थापना दिवस समारोह हर्षाेल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशालय माध्यमिक शिक्षा बीकानेर से शिक्षा उप निदेशक श्रीमती सुषमा भानावत ने शिरकत की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा उप निदेशक श्रीमती सुषमा भानावत ने अध्ययन के पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ पढ़ाई को सरल, रोचक और प्रभावी बनाने के नए-नए तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विषय को समझकर, प्रश्न पूछकर और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से सीखने की आदत विकसित करनी चाहिए।
उन्होंने बच्चों को टाइम मैनेजमेंट, नियमित अध्ययन, रिवीजन, नोट्स बनाने, माइंड मैप जैसी उपयोगी अध्ययन तकनीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां भी दी गईं। विद्यालय के विकास एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए संस्थापक श्री जगदीश अरोड़ा सर ने संस्था की गौरवपूर्ण यात्रा को याद किया।
ार्यक्रम का समापन विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। स्थापना दिवस समारोह ने विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति गौरव, नई ऊर्जा और सीखने के प्रति उत्साह का संचार किया।
हैप्पी होम विद्यालय में 52वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित
