शराब पीने पैसों की मांग कर मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

डूंगरपुर, 19 जून (ब्यूरो). शहर के बर्ड सेचूरी रोड पर कार को जबरन रोक कार में सवार युवक से जबरन शराब पीने पैसों की मांग कर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को  कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी भगवानलाल ने बताया कि शास्त्री कॉलोनी निवासी मानव पुत्र निलेश पंवार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि प्रार्थी 16  जून को अपनी कार लेकर रींग रोड़ पर पानवाडी के पास जा रहा था। इस दौरान अचानक पीछे से एक बाइक आई जिस पर तीन लडक़े बैठे हुए थे ने अपनी बाइक को चलती कार के आडे लगा कार को रूकवाया। उक्त तीनों लडके शराब पीने प्रार्थी से रूपयों की मांंग करने लगे। प्रार्थी के मना करने पर एक ने हाथ में पहने कड़े से प्रार्थी के सिर पर वार किया वही अन्य दो जनों ने लातों-घुसों से मारपीट की वही कार के शीशे फोड दिए। इस बीच पीछे से हुसैन पुत्र मुस्तफा बोहरा निवासी शास्त्री कॉलोनी भी अपनी कार लेकर आया तो बदमाशों ने उसेे भी जबरन रोका तथा शराब पीने पैसों की मांग करने लगे नही देने पर उसकी कार के साईड ग्लास तोड दिया तथा मारपीट की। युवाओं ने जैसे तैसे अपनी गाडिया छोडकर भागे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण दर्जकर बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मुखबिर तंत्र की मदद से वस्सी फला कराता निवासी आरोपी अमन पुत्र सवा कटारा, नारायण पुत्र मणिलाल डामोर तथा मुकेश पुत्र वाला कटारा को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है।

By Udaipurviews

Related Posts

  • सविना में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

  • गोगुंदा में ट्रेक्टर की टक्कर से अधेड की मौत, साथी गंभीर घायल

  • कोटा में ट्रक से अवैध शराब पकड़ी

  • अपहरण कर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

  • आपसी विवाद के बाद दो पक्ष आमने सामने भिडे, क्रॉस मामले दर्ज

  • विभिन्न मामलों में सात आरोपी गिरफ्तार  

error: Content is protected !!