उदयपुर। जिले के ओगणा थानान्तर्गत प्रार्थी जयन्त कोठारी पिता देवेन्द्र कुमार कोठारी निवासी ओगणा, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मैं जयन्त कुमार कोठारी व मेरे साथी चर्चित जैन आज शाम को उदयपुर से ओगणा घर पर आ रहे थे।तब वासमादडा रोड चोकडी पर बीच रास्ते में वेगेनार गाडी आडी लगा कर हमारे साथ मारपीट कर मेरे गले से सोने की 20 ग्राम की चेन एवं 2000 दो हजार रुपया नकद एवं मेरे साथी से 1500 पन्द्रह सौ रुपया लुट कर भाग गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
प्रकरण में पूर्व में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्माद्वारा प्रकरण में शेष अभियुक्तों की शिघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्दश दिये गये थे। जिस परश्री कुंदन कंवरिया अंितरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व जितेन्द्रसिंह वृताधिकारी, वृत झाडोल के सुपरविजन में रामनारायण थानाधिकारी ओगणा मय टीम द्वारा अभियुक्त रघुवीर सिंह उर्फ रघुनाथसिंह निवासी उटरवास वीरपूरा, ओगणा, उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
टीम सदस्यः रामनारायण थानाधिकारी ओगणा, प्रदीप कुमार स.उ.नि, मनीकरण कानि.1880, नरेश कुमार कानि.2414।
लूट के मामले में शेष अभियुक्त गिरफ्तार
