उदयपुर। स्थानीय हाथीपोल क्षेत्र स्थित मावा गणेश जी मंदिर पर हाथीपोल नवयुवक मण्डल की ओर से 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के तहत् आज सोमवार दिनांक 5 सितम्बर 22 को भगवान गणेश की प्रतिमा को शिव स्वरूप का श्रृंगार धराया गया। मण्डल के सदस्यों ने बताया कि भगवान गणेश के लिए धोब, आशापाल के पत्तों से पाण्डाल को सजा भगवान गणेश को शिवरूपी श्रृंगार धराया गया।
मण्डल के सदस्यों ने बताया कि 10 दिवसीय गणेशात्सव के तहत् विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जा रहे है जिनमें विचित्र वेश भूषा, भजन, बच्चों के लिए 1 मिनिट प्रतियोगिता, नन्हे मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक संध्या आदि आयोजन किये जा रहे है। आज बच्चों के लिए 1 मिनिट शो प्रतियोगिता रखी गई कल बच्चें ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किये।
भगवान गणेश की प्रतिमा को धराया शिव स्वरूप का श्रृंगार
