पूर्व सैनिकों, विधवाओं व वीरांगनाओं के लिए विशेष पेंशन निराकरण अभियान 19 से

उदयपुर, 15 फरवरी। राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के अन्तर्गत जिला उदयपुर, डूंगरपुर, सलूंबर, बांसवाडा व प्रतापगढ़ जिले के पूर्व सैनिकों, विधवाओं व वीरांगनाओं की पेंशन संबंधित विशेष पेंशन निराकरण अभियान के शिविर 19 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित किये जा रहे है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल कमलेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि राज्य सरकार की 100 दिन की कार्य योजना के अन्तर्गत सैनिक कल्याण विभाग के निर्देशानुसार’’वनरैंक वन पेंशन’’तथा पेंशन ’’स्पर्श’’ में माईग्रेशन होने के उपरान्त उत्पन्न विसंगतियों के निराकरण हेतु ये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्यालय कार्य क्षैत्र जिला उदयपुर, डूंगरपुर, सलूंबर, बांसवाडा व प्रतापगढ़ जिले के पूव सैनिकों, विधवाओं तथा वीरांगनाओं हेतु इस अभियान के शिविर मधुवन स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय उदयपुर परिसर में विभिन्न जिलों की तहसीलवार आयोजित किए जा रहे है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 फरवरी को उदयपुर जिले की तहसील गोगुन्दा, सायरा, बड़गांव, कुराबड़ व गिर्वा, 21 को मावली, वल्लभनगर, भीण्डर व कानोड़, 22 को खेरवाड़ा, ऋषभदेव, नयागांव, झाड़ोल, कोटड़ा व फलासिया, 23 फरवरी को सलूंबर जिले के तहसील लसाड़िया, सलूंबर, सेमारी, सराड़ा व झल्लारा, 26 फरवरी को डूंगरपूर जिले की तहसील बिछीवाड़ा, डूंगरपुर, सागवाड़ा, गलियाकोट व सीमलवाड़ा एवं 28 फरवरी को झोथरी, चिखली, आसपुर, दोवड़ा, साबला व गामड़ी अहाड़ा, 29 फरवरी को बांसवाड़ा जिले की तहसील आबापुरा, आनंदपुरी, अरथूना, बागीदौरा, छोटी सरवन व बांसवाड़ा, 1 मार्च को गांगडतलाई, गनोड़ा, गढ़ी, घाटोल, कुशलगढ़ व सज्जनगढ़, 4 मार्च को प्रतापगढ जिले की अरनोद, दलोट व छोटीसादड़ी, 5 मार्च को धरियावद, पीपलखूंट, प्रतापगढ़ व सुहागपुरा तहसील के लिए शिविर आयोजित होंगे। अभियान के शिविर मधुवन स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय उदयपुर परिसर में विभिन्न जिलों की तहसीलवार आयोजित किए जा रहे हैं। पेंशनर निर्धारित दिवस को मूल पीपीओ, बैंक पासबुक, डिसचार्ज बुक, आधारकार्ड, पेन कार्ड तथा बैंक खाता के साथ पंजीकृत मोबाइल आवश्यक रूप से साथ लेकर आये।

*जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें अधिकारी, आमजन को दें त्वरित राहत : जिला कलक्टर*

*कलक्टर ने सुनी परिवेदनाएं, कई समस्याओं का हाथों हाथ निस्तारण*

*जिला स्तरीय जनसुनवाई*

उदयपुर, 15 फरवरी। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत माह के तृतीय गुरुवार को राजस्थान संपर्क आईटी केंद्र में जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई।

जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में पहुंचे परिवादियों की समस्याओं को तसल्ली से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से जवाब-तलब किया। त्वरित निस्तारण योग्य परिवेदनाओं का हाथों हाथ निस्तारण किया गया। वहीं अन्य परिवेदनाओं के लिए विभागीय अधिकारियों को जांच व राहत के निर्देश दिए। उपखण्ड स्तर के परिवादों पर संबंधित उपखण्ड अधिकारी को समस्याओं का निस्तारण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अतिक्रमण, भूमि आवंटन, राजस्व प्रकरण, बिजली-पानी की समस्याओं से जुड़े प्रकरण प्रस्तुत हुए। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर त्वरित कार्रवाई और गुणवत्ता निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ब्लॉक स्तर पर होने वाली जनसुनवाई की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर निस्तारण योग्य परिवेदनाओं का वहीं पर त्वरित निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े। जनसुनवाई में तकरीबन 100 से अधिक परिवेदनाएं प्राप्त हुई। इसमें से कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनसुनवाई के दौरान एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी, सीईओ जिला परिषद कीर्ति राठौड़, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, गिर्वा एसडीएम रिया डाबी, युडीए सचिव राजेश जोशी, जिला रसद अधिकारी नीलम लखारा, जिला परिवहन अधिकारी अनिल सोनी, पुलिस उपाधीक्षक चांदमल सिंगारिया सहित सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। वहीं ब्लॉक स्तर से भी उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े।

*खेलो इण्डिया के तहत होगा उत्कृष्ठ खिलाडियों का चयन*

उदयपुर, 15 फरवरी। भारत सरकार द्वारा खेलो इण्डिया टेलेन्ट हन्ट कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी अजीत जैन ने बताया कि जैन ने बताया कि ऑनलाइन पंजीयन की अन्तिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित है। इस कार्यक्रम द्वारा खिलाडी अपनी प्रतिभाओं को विकसित कर सके, तथा राष्ट्रीय, अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर अपना भविष्य खेल में बना सके। उन्होंने बताया कि उदयपुर जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी अपना ऑनलाइन पंजीयन माईभारत डॉट जीओवी डॉट इन पर कर सकते है। चयनित खिलाडियों को भारत सरकार के द्वारा खेलो इण्डिया टेलेन्ट हण्ट कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण एवं उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

*पीएम आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से होंगे रूबरू*

*राउमावि में होगा ब्लॉक स्तरीय आयोजन, चित्तौड़गढ़ सांसद होंगे मुख्य अतिथि*

उदयपुर, 15 फरवरी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार 16 फरवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियों से वीसी के जरिये सीधा संवाद कर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर चर्चा की जायेगी। मावली ब्लॉक का कार्यक्रम सुबह 10 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली के खेल मैदान में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी होंगे। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे।

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!