अकासा एयर अक्टूबर से उदयपुर के लिए शुरू करेगा दो विमान सेवा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। विश्व पर्यटन मानचित्र पर ख्यात झीलों की नगरी उदयपुर के लिए अकासा एयर आगामी अक्टूबर से दो विमान सेवा शुरू कर सकती है। डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में पहचान स्थापित करने वाली पर्यटन नगरी उदयपुर की एयर कनेक्टिविटी मज़बूत करने की दिशा में अच्छी खबर मानी जा रही है। अकासा एयर ने गुरुवार को अपने घरेलू नेटवर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से उदयपुर के लिए सीधी उड़ान सेवा की घोषणा की। अकासा एयर संभवतया 15 अक्टूबर से एयरलाइन उदयपुर को दो महानगरों मुंबई और बेंगलुरु से डेली नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइन के अनुसार, इन रूटों के लिए बुकिंग अब अकासा एयर की आधिकारिक वेबसाइट, इसके एंड्रायड और आईओएस मोबाइल ऐप, और प्रमुख ट्रैवल एजेंटों व ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों के ज़रिए शुरू हो गई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!