उदयपुर। सेंट एंथोनी स्कूल के कक्षा 10 के छात्र युग चेलानी का खेलो इंडिया गेम में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाले युग चेलानी का सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि मध्यप्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स मैं तेराकी में इतिहास रचने वाले विद्यालय के छात्र युग चेलानी को प्राचार्य विलियम डिसूजा द्वारा अभिनंदन व सम्मानित किया गया साथ ही इस अवसर पर उनके माता-पिता सभी विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया व शुभकामनाएं प्रेषित की गई इस अवसर पर विद्यालय के समस्त पदाधिकारी गण व शिक्षक गणों द्वारा सभी खिलाड़ियों को उनके माता-पिता को बधाई प्रेषित की गई उज्जवल भविष्य की कामना की।
युग चेलानी का विद्यालय प्रबंधन द्वारा हुआ भव्य स्वागत अभिनंदन
