ऐश्वर्या कॉलेज में जॉय एण्ड ब्लिस लाइफ एनेर्जी पर कार्यशाला आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में आज जॉय एण्ड ब्लिस लाइफ एनेर्जी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा एवं कौशल का विकास एवं बेहतर भविष्य का निर्माण कर राष्ट्रहित में अपना सहयोग देना था।
कार्यशाला में कुशल प्रशिक्षक पूनम मेहता व्यास ने व्यक्तित्व विकास एवं खुशहाल जीवन यापन पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर  पूनम मेहता व्यास के प्रेरणादायक शब्दों एवं अपने दिन प्रतिदिन की प्रक्रिया में आनद, उल्लास एवं अपने निजी कार्यों के साथ बेहतरीन सामंजस्य बनाते हुए कैसे जीवन यापन किया जाए एवं श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण कैसे किया जाए इसके तहत विद्यार्थियों को प्रेरित किया एवम छात्रों को मंच के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया की जीवन का संबंध खुशहाली एवं संतुष्टि से हैं, छात्रों को देश के बेहतर भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिकाओं को निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन छात्र राकेश नायर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ.निधि व्यास प्राचार्या ऐश्वर्या मैनेजमेंट एंड आईटी कॉलेज द्वारा दिया गया। कार्यशाला में निशांत, लकी गहलोत, विकास सुथार, कैविन एवं अन्य छात्रों ने कार्यशाला में भाग लिया। प्राचार्या डॉ. राशि माथुर, डॉ. ऋतु पालीवाल  एवं डॉ. गजाराम सिरवी कार्यशाला में उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!