महिला समाज ने मनाया सावन उत्सव

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 2 अगस्त। पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मद्देनजर उदयपुर की महिला समाज सोसायटी की ओर से सावन उत्सव का आयोजन किया गया।

सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती माया कुंभट ने बताया कि स्वरूप सागर पर आयोजित सावन उत्सव में प्रश्नोत्तरी व गायन प्रतियोगिता रखी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि सावन अपने आप में हरियाली का प्रतीक है। और हरियाली के लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है।

सोसाइटी की वरिष्ठ सदस्य चंद्रकला मेहता ने सभी प्रतिभागियों से प्रश्न पूछे। प्रश्न सावन के गीतों और सावन से संबंधित थे। सबसे ज्यादा सही उत्तर देने वाली पर वीणा गौड़ को “सावन-बहार’ की उपाधि से नवाजा गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें फूल पत्तियों से बना ताज पहनाया गया तथा गजरा भेंट किया गया। सभी बहनो ने सावन के गीत गाकर व डांस कर सावन उत्सव मनाया। सभी ने ‘सावन की हाउजी’ भी खेली। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद शारदा तलेसरा ने दिया। वहां पर निर्मला सहलोत, स्वाति भार्गव, मीनू कुंभट, सुन्दरी छितवानी, सुशीला सिंघवी, रजनी मोटावत, यशवंत भंसाली, इंदिरा बम्ब, मीनाक्षी लोढ़ा, सुशीला भंडारी, पूर्णकला सुराणा आदि की उपस्थिति रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!