हादसे में घायल युवकों से मिले हथियार, अस्पताल से हुए लापता

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

डूंगरपुर, 21 मार्च(जुगल कलाल): डूंगरपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ बाइक एक्सीडेंट में घायल दो युवकों की जेब से हथियार मिले है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जो आधी रात को अस्पताल से गायब हो गए। दोनों युवक को सिर और पैर गंभीर चोट आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिछीवाड़ा क्षेत्र में बौखला के पास आधी रात को बाइक एक्सीडेंट में दो युवक गंभीर घायल हाे गए। हादसे के बाद एक युवक नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर तो दूसरा सड़क पर पड़ा था। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। हाथ, पैर और शरीर पर कई जगह चोट लगने से वे लहूलुहान हो गए थे। दोनों को गंभीर हालत में पहले खेरवाड़ा और फिर डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान दोनों घायलों की जेब से रामपुरी चाकू और फेट मिले। वहीं, दोनों को पहले इमरजेंसी में एडमिट कर इलाज किया गया। इसके बाद दोनों को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया, लेकिन रात करीब 2 बजे बाद दोनों गंभीर घायल अचानक अस्पताल से लापता हो गए। जबकि एक्सीडेंट की घटना को लेकर बिछीवाड़ा थाना पुलिस या अस्पताल चौकी पुलिस के पास भी कोई सूचना नहीं है।

लूट के मामले फ़रार आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर। लूट के मामले में 5 साल से फरार स्थाई वारंटी को दोवडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी मदनलाल खटीक ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में और लोकसभा चुनाव और 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत वांछित अपराधियों के खिलाफ चले जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत दोवड़ा पुलिस ने 5 साल से फरार आरोपी सलूंबर निवासी नारायण उर्फ नानाजी पुत्र भेरा कटारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!