फतहनगर: क्षेत्र के लिए एक बेहद गर्व करने वाला क्षण सामने आया है। स्थानीय फतह एकेडमी के कक्षा 7 के प्रतिभावान छात्र गर्वित सुथार पुत्र धीरज सुथार का चयन 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत रग्बी फुटबॉल (17 वर्ष छात्र वर्ग) के नेशनल कैंप के लिए हुआ है। निदेशक डॉ. अजय जैन ने बताया कि इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार और क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है। कोच गौरी शंकर कुमावत, विद्यालय के शिक्षकों और परिजनों ने गर्वित को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
ट्रेनिंग कैंप का आयोजन सूरजमल भोमराजका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुचामन सिटी (डीडवाना-कुचामन) में किया जाएगा, जहां खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा को और निखारेंगे।कैंप के सफल समापन के बाद, मुख्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली के प्रतिष्ठित त्यागराज स्टेडियम में होगा।
