उदयपुर, 28 अक्टूबर। हाल ही में संपन्न शिक्षा विभागीय जिला स्तरीय ऐथेलैटिक्स प्रतियोगिता में राउमावि वरडा के छात्र कमल सिंह मोजावत ने 110मी बाधा दौड़ में रजत पदक हासिल किया। शारीरिक शिक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि, प्रदर्शन के आधार पर कमल सिंह का चयन झालावाड़ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। संस्था प्रधान मनोहर लाल सुथार ने खिलाडी की उपलब्धि पर शुभकामनायें दी व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया।
बड़गांव में सामूहिक करवा चौथ का उद्यापन 1 को
उदयपुर, 28 नवंबर। औदिच्य समाज बड़गांव के तत्वावधान में सामूहिक करवा चौथ का उद्यापन बुधवार 1 नवंबर को बड़गांव स्थित समाज के सामुदायिक भवन में किया जाएगा। केन्द्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष केशवलाल व्यास के दिशा-निर्देशन में आयोजन को लेकर तैयारियां जारी है। व्यास ने बताया कि इस सामूहिक आयोजन में बड़गांव सहित बेदला, एकलिंगपुरा, बाह्मणों का खेरवाड़ा, पायड़ा, पंचवटी आदि क्षेत्रों से 27 जोड़े उद्यापन कर रहे है। उद्यापन के अवसर पर 500 से अधिक सुहागिनी महिलाएं करवा चौथ का सामूहिक पूजन करेंगी। साथ ही इस अवसर पर पूरे समाज का स्नेह भोज रखा गया है ।