उदयपुर, 3 जुलाई। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर, पटियाला के संयुक्त तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत श्रीनगर के शेरे कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव ‘वितस्ता’ में उदयपुर के सृजन धर्मी आर्टिस्ट हेमन्त जोशी ने उदयपुर का प्रतिनिधित्व किया। नोर्थ जॉन कल्चर सेंटर के निदेशक मो. फुरखान खान के नेतृत्व में जोशी को पेंटिग व कैलीग्राफी कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का संयोजन का दायित्व सौंपा। जोशी ने बताया कि इस कार्यशाला में पेंंटंग के 16 व कैलीग्राफी के 15 कलाकारों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को आकर्षित किया।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की कलाकारों की हौसलाफजाई
जोशी ने बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कला के अनूठे संगम को देखते हुए सभी कलाकारों के प्रयासों की सराहना की और उनकी हौसलाफजाई करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान अनंतनाग के कलाकार मुनीर अली द्वारा बनाई गई केन्द्रीय मंत्री शाह की पेंटिंग को भेंटस्वरूप प्रदान किया। इस वृहद स्तरीय आयोजन में अतिविशिष्ट अतिथियों में पंजाब के गर्वनर बनवारी लाल पुरोहित एवं तमिलनाडु के गवर्नर आरएन रवि, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केन्द्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर कलाकारों को सराहा।
राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव ‘वितस्ता’ में उदयपुर के आर्टिस्ट हेमन्त जोशी ने किया प्रतिनिधित्व
