उदयपुर में आयोजित हुआ भारतीय जैन संगठना का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
निम्बाहेड़ा से संगठना के 46 सदस्यों ने लिया भाग
निम्बाहेड़ा। झीलों की नगरी उदयपुर में भारतीय जैन संगठना (बीजेएस) का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में संगठना के संरक्षक अशोक नवलखा एवं अध्यक्ष विरेश चपलोत के सानिध्य में निम्बाहेड़ा  से 46 पुरुष व महिला सदस्यों के प्रतिनिधी मण्डल ने भाग लिया।
संगठना के महासचिव सिद्धराज सिंघवी ने बताया कि अधिवेशन में गोआ के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय जल शक्ति गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कृषि मन्त्री कपिल पाटिल, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित कई विषय विशेषज्ञ वक्ताओं, उद्योग पतियों, पदाधिकारियो ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर वक्ताओं ने जल संवर्द्धन, मूल्याधारित शिक्षानीति, स्मार्ट गर्ल प्रोग्राम, सुखी परिवार-प्रगति का आधार सहित अनेक विषयों पर सारगर्भित विचार व्यक्त किये।
सिंघवी ने बताया कि अधिवेशन में मुख्य रूप से देश के 100 जिलों में जल संवर्द्धन के कार्यो में भारत सरकार के साथ कार्य करने हेतु एमओयू की जानकारी दी गयी।
इस दौरान अधिवेशन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के साथ एवार्ड नाईट का कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा।
अधिवेशन के दूसरे दिन नव नियुक्त राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। मुख्य रूप से दोनों दिन के सत्रों में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शान्तिलाल मुथा, अध्यक्ष राजेंद्र लुंकड़, उद्योगपति अभय फिरोदिया, वल्लभ भाई भंसाली, चैनराज जैन आदि का मार्गदर्शन मिला।
निम्बाहेड़ा से अधिवेशन में निम्बाहेड़ा बीजेएस इकाई संरक्षक अशोक नवलखा, अध्यक्ष विरेश चपलोत, अशोक मारू, प्रकाश चेलावत, सिद्धराज सिंघवी, मनोज पटवारी, राजकुमार सिंघवी, जितेन्द्र सिंघवी, अमन छाजेड़, आशीष बोड़ाना, महावीर सिंघवी, पंकज छाजेड़, सत्यमेव सेठिया, वीरेंद्र मारू, संजय सुराणा, कमलेश दुग्गड़, दीपक बोड़ाना, राकेश चपलोत, अजय सिंघवी, राजेश रांका, नीलेश सहलोत, कुलदीप नाहर, विजय चपलोत, मनीष सिंघवी, प्रवीण सिंघवी, नरेंद्र जैन सहित 46 स्त्री-पुरूष सदस्य मौजूद रहे।  इस दौरान बीजेएस निम्बाहेड़ा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने आए प्रसिद्ध टीवी आर्टिस्ट व कहानीकार शान्तिलाल गुलेच्छा के साथ भी भेंट की।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!