तहसील क्षेत्र के कई गांवों में मूसलाधार बारिश : तेज बारिश एवं हवाओं से शादी समारोह के टेंट उखड़े

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
 (प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, तहसील क्षेत्र के कई गांवों में दिन में भीषण गर्मी उमस के साथ दोपहर बाद 3 बजे गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश होने से ग्रामीणों को गर्मी उमस से राहत मिली जबकि शादी समारोहों के चलते अचानक आई बारिश ने तेज हवाओं के साथ बारिश होने से बरातियों के लिए बना भोजन भीग गया वही कई जगह टेंट उखड़ गए । बारिश से खेत खलियान भर गए। कस्बे से दूर पांच किलोमीटर लराठी गांव में शादी के फेरे के बीच अचानक आई बारिश से हवाओं ने टेंट, मंडप आदि को भी उखाड़ दिया और मूसलाधार बारिश की वजह से भोजन छोड़ कर इधर उधर दुबकने को मजबूर होना पड़ा। लगभग एक घंटे तक हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया। क्षैत्र के कारछा, वागपुर, झुंथरी, जवास आदी गावों में जम कर मेघ बरसे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!