उदयपुर। सीआईएल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ चेस की मेजबानी में तृतीय एडवोकेट प्रेमचंद मोगरा स्मृति विंटर कप रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता आर्बिट रिसोर्ट, न्यु भोपालपुरा, आर.के. सर्कल मे शुरू हुई। आयोजन प्रमुख एडवोकेट मनीष मोगरा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन राजस्थान हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शाह ने शतरंज की बिसात पर इ4 चाल चलकर किया। इस अवसर पर राजस्थान राज्य शासन के उपाध्यक्ष राजेंद्र तेली, मुख्य निर्णायक मध्य प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक सुनील सोनी, निलेश कुमावत और विकास साहू सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। तीसरे चक्र में गुजरात के शाह नम्रा विशाल ने महाराष्ट्र के फिडे मास्टर आकाश शरदचंद्र दलवी को बराबरी पर रोका। चौथे चक्र में उदयपुर के आयुष जैन ने दिल्ली के हरीश शर्मा को हराकर बड़ा उलटफेर किया। वहीं, मध्य प्रदेश के प्रतीक चांदवानी ने गुजरात के कुशल आर जानी को बराबरी पर रोका। हरियाणा के आत्मजीत सिंह ने मध्य प्रदेश के फिडे मास्टर एस.के. राठौर को बराबरी पर रोका। प्रथम दिन के पांच चक्रों के बाद उदयपुर के अरुण कटारिया, उदयपुर के दिव्यांशु बाबेल, गुजरात की पलक पटेल और उदयपुर के व्रशांक चौहान 5 अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के प्रतीक चांदवानी, महाराष्ट्र के आकाश शरदचंद्र दलवी, गुजरात के कुशल आर जानी, उत्तर प्रदेश के आरव अग्रवाल 5 में से 4.5 अंक बनाए हुए हैं। दिल्ली के हरीश शर्मा, गुजरात के नीव पटेल, हरियाणा के विवेक कौशल, उदयपुर के आयुष जैन, उदयपुर की दक्षिता कुमावत, उदयपुर के ध्रुविन जैन, बिहार के प्रीतिश मोनू, हरियाणा के यतीश कुमार, गुजरात के सुयोग कुमार पटेल, महाराष्ट्र की धनश्री राठी, उदयपुर के प्रतीक चौधरी, उदयपुर के प्रवीण कुमार कोठारी, हरियाणा के सत्येंद्र शर्मा, जम्मू के करण पंडिता, उदयपुर के धनंजय शुक्ला, गुजरात के अक्षत, मध्य प्रदेश के ओम प्रकाश, उदयपुर के शिखर कर्ण, गुजरात के श्रीकांत विमलकुमार दवे, मध्य प्रदेश के ऋषभ जैन और उदयपुर के मितांश साहू 5 में से 4 अंकों के साथ प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत किए हुए हैं। सातवां चक्र गुरुवार सुबह 9 बजे खेला जाएगा। प्रतिभागियों के लिए आयोजकों ने नि:शुल्क लंच और ठहरने की व्यवस्था की है। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल इनामी राशि 6.51 लाख रुपये होगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं सहित शीर्ष 20 स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आयोजन प्रमुख तुषार मेहता ने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग (अंडर-5, 7, 9, 11, 13, 15) और रेटिंग वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी। फिडे रेटिंग वर्ग, अनरेटेड, वेटरन और महिला वर्ग के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। कुल 243 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
तृतीय एडवोकेट प्रेमचंद मोगरा स्मृति विंटर कप रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता शुरू पहले दिन हुए उलटफेर
