उदयपुर में 30 नवंबर को होगा कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट का रोड शो

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। होटल एवं पर्यटन उद्योग के बीच आपसी समन्वय, व्यावसायिक सहयोग और पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट 2027 के अंतर्गत उदयपुर में रोड शो का आयोजन सोमवार को होगा।
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि रोड शो में उदयपुर के होटल, ट्रैवल एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से कोटा एवं हाड़ौती क्षेत्र के पर्यटन उत्पादों, पर्यटन गतिविधियों और आगामी ट्रैवल मार्ट की जानकारी साझा की जाएगी।
रोड शो का आयोजन द अमरगढ़ रिसॉर्ट में होगा। साथ ही आमंत्रित अतिथियों को रिसॉर्ट की विजिट भी कराई जाएगी, जिससे उन्हें रिसॉर्ट की सुविधाओं, आतिथ्य सेवाओं एवं विशेषताओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में हॉस्पिटैलिटी एवं ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिनिधियों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और नए व्यावसायिक अवसरों पर भी चर्चा होगी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!