निःशुल्क भोजन वितरण सेवा समिति द्वारा गर्मी से बचाव हेतु छाछ व शरबत का वितरण आज से शुरू
उदयपुर।ं निःशुल्क भोजन वितरण सेवा संस्थान द्वारा गर्मी के संकट को ध्यान में रखते हुए आमजन के लिये प्रतिदिन ठंडी छाछ व ठंडी शरबत वितरण काउंटर का आज से एम बी हॉस्पीटल स्थित संस्थान के भोजन वितरण परिसर में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के अतिथि नाथद्वारा के कमल भाटिया व संस्थान के संरक्षक अशोक परिहार थे। संस्थान के कर्मठ कार सेवी साथी योगेश कुमावत और मदनलाल चुंडावत ने अतिथियों को सस्थान का प्रशस्ति पत्र , स्मृति चिन्ह और उपरना पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कमल भाटिया कहा कि अनेक बार देखा गया की संस्थान जन सेवा , जनहित के…
