UdaipurViews

स्कूल शिक्षा ने गठित किए दल, विद्यालयों का औचक निरीक्षण

स्कूल शिक्षा ने गठित किए दल, विद्यालयों का औचक निरीक्षण

उदयपुर 22 अप्रैल। संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर संभाग उदयपुर द्वारा गठित जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम ने जिले के विभिन्न विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। विभाग की ओर से गठित सात दलों द्वारा 14 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों में 29 कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए निरीक्षित विद्यालयों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देबारी, बालिका देबारी, गुरु गोविन्द, फतह, ईटाली, बालिका आयड, पूला, सुंदरवास, बालिका रेजीडेंसी, मास्टर किशन लाल वर्मा अम्बामाता, बालिका अम्बामाता, देवाली बालिका सेक्टर 4, पानेरियों की मादड़ी का अवलोकन किया गया। अवलोकित विद्यालयों में बालिका अम्बामाता मे 2, बालिका आयड में 3,…
Read More
दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक

दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक

उदयपुर, 22 अप्रैल। दूर संचार सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल के सभागार में सांसद उदयपुर डॉ. मन्नालाल रावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछली समिति की बैठक के कार्यवृत की पुष्टि करते हुए प्रधान महाप्रबंधक हरिप्रसाद मीणा ने बताया कि उदयपुर में 4 जी सिचुएशन प्रोजेक्ट के तहत 294 मोबाइल टावर लगाने के दिए गए लक्ष्य के अनुपात में 244 टावर चालू कर दिए गए हैं। इसके अलावा 156 नए टावर लगाने का कार्य प्रगति पर है। पिछली मीटिंग में सांसद महोदय उदयपुर द्वारा दिये गए निर्देशानुसार ग्राम-कलियाबावसी (प.स.- ऋषभदेव), बगदड़ा(ग्राम पंचायत -छाली),…
Read More
‘निरोगी राजस्थान’ अभियान से मिलेट्स को मिलेगा बढ़ावा

‘निरोगी राजस्थान’ अभियान से मिलेट्स को मिलेगा बढ़ावा

जिला कलक्टर ने किया स्लोगन पट्टिका का विमोचन उदयपुर, 22 अप्रैल। राज्य सरकार की बजट घोषणा की पालना में ‘निरोगी राजस्थान’ अभियान के तहत ‘श्री अन्न’ (मिलेट्स फूड्स/मोटा अनाज) के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा स्लोगन पट्टिका का विमोचन किया गया। महाप्रबन्धक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि उदयपुर भंडार द्वारा मिलेट आउटलेट्स में  राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर 12 आउटलेट्स संचालित किये जा रहे है जिनमें मिलेट्स उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है एवं और इसका उद्देश्य आमजन को ‘श्री अन्न’(मिलेट्स फूड्स/मोटा अनाज) के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने अनुरोध किया…
Read More
अनीति का धन संतानों की बुद्धि को बिगाड़ता है : पुष्कर दास महाराज

अनीति का धन संतानों की बुद्धि को बिगाड़ता है : पुष्कर दास महाराज

- बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता उदयपुर, 22 अप्रेल। विवेक नगर सेक्टर-3 स्थित विवेक पार्क में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन पूज्य श्री पुष्कर दास महाराज ने अपने ओजस्वी वचनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि "अनीति से अर्जित धन केवल परिवार को नहीं, बल्कि आने वाली संतानों की बुद्धि और संस्कारों को भी दूषित कर देता है।" इसलिए मनुष्य को सदैव धर्म और नीति के मार्ग पर चलकर ही जीवन यापन करना चाहिए। महाराज ने सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि…
Read More
“ज्ञान, भक्ति, कर्म और आध्यात्मिक एकता से ही अवसादमुक्त जीवन संभव” – कुलपति प्रो.सारंगदेवोत

“ज्ञान, भक्ति, कर्म और आध्यात्मिक एकता से ही अवसादमुक्त जीवन संभव” – कुलपति प्रो.सारंगदेवोत

जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जयंती पर संगोष्ठी में अद्वैत वेदांत की समकालीन प्रासंगिकता पर मंथन उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर में जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जयंती के अवसर पर " शंकराचार्य और अद्वैत वेदांत " विषयक एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कुलपति सचिवालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम में विद्वानों ने शंकराचार्य के अद्वैत दर्शन की समकालीन प्रासंगिकता पर गहन विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ के कुलाधिपति बी.एल. गुर्जर रहे, जबकि अध्यक्षता कुलपति प्रो.(कर्नल) शिव सिंह सारंगदेवोत ने की। मुख्य वक्ता लक्ष्मणपुरी गोस्वामी , विशिष्ट अतिथियों में ,प्रो. विमल शर्मा, संतोष राठौड़ आदि थे। मुख्य वक्ता लक्ष्मणपुरी…
Read More
महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : एसपी डॉ. अमृता दुहन

महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : एसपी डॉ. अमृता दुहन

कालिका पेट्रोलिंग टीम का आमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न उदयपुर, 22 अप्रेल। सार्वजनिक स्थलों पर आमजन की सुरक्षार्थ प्रतिबद्ध राजस्थान पुलिस की इकाई कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व टूरिस्ट पेट्रोलिंग टीम का आमुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के मुख्य आतिथ्य में उदयपुर के पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुआ। उदयपुर रेंज पुलिस एवं यूनिसेफ राजस्थान के तत्वावधान में संचालित पुलिसिंग फॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस आमुखीकरण में प्रतिभागियों को सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए नवीन प्रावधानों के साथ अन्य उपयोगी जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन…
Read More
देबारी के स्कूल को मिली नई सौगातः राउंड टेबल इंडिया ने बनवाए छह आधुनिक कक्षाओं का लोकार्पण

देबारी के स्कूल को मिली नई सौगातः राउंड टेबल इंडिया ने बनवाए छह आधुनिक कक्षाओं का लोकार्पण

उदयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए राउंड टेबल इंडिया द्वारा नाला फाला स्थित गवर्नमेंट अपर प्राइमरी स्कूल, देबारी गांव में विद्यार्थियों के लिए छह नए कक्षाओं का निर्माण करवाया गया, जिनका शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। टेबल चेयरमैन कुनाल बागरेचा ने बताया कि इन कक्षाओं के निर्माण में लगभग छह माह का समय लगा। इस परियोजना के लिए आवश्यक धनराशि राउंड टेबल इंडिया द्वारा आयोजित फंड रेजिंग कार्यक्रमों के माध्यम से जुटाई गई, जिसे जरूरतमंद विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु उपयोग में लिया गया। इस अवसर पर नेशनल प्रोजेक्ट संयोजक गौरव जैन, एरिया चेयरमैन…
Read More
अविरल रोटरी सप्ताह का भव्य समापन, सेवा और जागरूकता के संदेश से गूंजा उदयपुर

अविरल रोटरी सप्ताह का भव्य समापन, सेवा और जागरूकता के संदेश से गूंजा उदयपुर

अंगदान, पर्यावरण, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण को समर्पित रहे विविध आयोजन उदयपुर, 21 अप्रैल 2026। रोटरी क्लब उदय, रोटरी क्लब उद्यम एवं रोटरी क्लब मेवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘अविरल रोटरी सप्ताह’ का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। ‘सेवा का अविरल प्रवाह’ थीम पर आधारित इस सप्ताह के दौरान शहर में जनजागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सप्ताह की शुरुआत फतेहसागर की पाल पर ‘अंगदान महादान’ अभियान से हुई, जिसमें आमजन को अंगदान के महत्व से अवगत कराया गया और संकल्प पत्र भरवाए गए। इसके बाद पृथ्वी दिवस के अवसर पर हैप्पी होम स्कूल…
Read More
शिव शंकर गौशाला में चतुर्थ छप्पन भोग महोत्सव 23 अप्रैल को

शिव शंकर गौशाला में चतुर्थ छप्पन भोग महोत्सव 23 अप्रैल को

400 गौमाताओं की सेवा के बीच होगा भव्य आयोजन, गौसेवकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील उदयपुर। गुरु कमल चंद्र रोशन गोसेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शिव शंकर गौशाला, कलड़वास में चतुर्थ ‘छप्पन भोग महोत्सव’ का भव्य आयोजन 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:30 बजे से किया जाएगा। संस्थापक संजय जैन ने बताया कि 108 गौशालाओं में 56 भोग अर्पण की श्रृंखला के अंतर्गत यह आयोजन विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अतिथि, गौसेवक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे और गौमाता की सेवा का पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। उन्होंने उदयपुर के समस्त गौप्रेमियों एवं जीवदया के प्रति समर्पित…
Read More
दसवां नन्द चतुर्वेदी स्मृति व्याख्यान आयोजित

दसवां नन्द चतुर्वेदी स्मृति व्याख्यान आयोजित

उदयपुर। नंद चतुर्वेदी फाउंडेशन द्वारा नंद चतुर्वेदी के 103 वे जन्मदिन पर आयोजित दसवा नंद चतुर्वेदी स्मृति व्याख्यान 21 अप्रैल को कोटा खुला विश्विद्यालय के केन्द्रीय सभागार मे प्रो. कैलाश सोडानी की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता गुजरात केन्द्रीय विश्वाविद्यालय के प्रो. संजीव कुमार दुबे रहे। कार्यक्रम का प्रारम्भ नंद चतुर्वेदी की तस्वीर पर पुष्पांजलि और डॉ. रश्मि बोहरा के स्वागत भाषण से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. संजीव कुमार दुबे ने “शिक्षा की भाषा और भारतीय भाषाओ की चुनोतियाँ “ विषय पर अपना व्याख्यान आरंभ करते हुए नंद चतुर्वेदी की शिक्षा व्यवस्था से अपेक्षाओं…
Read More
error: Content is protected !!