समाज के विकास के लिए युवाओं को निभानी होगी महत्वपूर्ण भूमिका – डूंगर लाल

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

वागड मेवाड़ प्रजापति समाज संस्थान की चौखला संवाद बैठक आयोजित
उदयपुर, राजसमंद ओर सलूंबर जिले के प्रतिनिधियों ने लिया भाग, खुले मंच पर रखे अपने विचार
उदयपुर। किसी भी समाज के विकास में उनके युवाओं को भूमिका महत्वपूर्ण होती है इसलिए युवाओ को आगे लाकर उनके कंधों पर समाज की जिम्मेदारी सौंपनी होगी। संस्थान के प्रतिनिधियो को युवाओं को संस्थान से जोड़कर समाज की रीति नीति से अवगत करवाना होगा, ताकि वे भी समाज के विकास में रुचि लेकर अपना योगदान दे सके। यह बात वागड मेवाड़ प्रजापति समाज संस्थान के संभागीय अध्यक्ष डूंगरलाल प्रजापति ने चौखला संवाद बैठक में कही।
वागड मेवाड़ प्रजापति समाज संस्थान के मीडिया प्रभारी भगवान प्रजापत ने बताया कि तृतीय चरण की चौखला संवाद बैठक चित्रकूट नगर स्थित संस्थान भवन में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि संस्थान संरक्षक केशु लाल जालौरा, अध्यक्षता डूंगरलाल प्रजापति ने की। बैठक में संस्थान अध्यक्ष डूंगर लाल प्रजापत ने संस्थान भवन निर्माण के शिलान्यास से लेकर अब तक हुए कार्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की बैठक डूंगरपुर ओर द्वितीय चरण की बैठक बांसवाड़ा में आयोजित की गई। सभी बैठकों में समाज विकास पर मंथन किया और प्रजापति समाज के युवाओं को संस्थान से जोड़ने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से 27 दिसम्बर संभाग स्तर का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में शिक्षा, खेलकूद सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
बैठक में संस्थान के उदयपुर जिलाध्यक्ष गणेश लाल प्रजापत घासा ने कहा कि संस्थान में अधिक से अधिक समाज के लोगों जोड़ने के लिए प्रत्येक माह अलग अलग चौखलो में जाकर संवाद करे ताकि संस्थान में युवाओं की भागीदारी बढ़ सके।
संस्थान के संयुक्त महामंत्री खेमराज प्रजापति बंड़ोली की और से संस्थान भवन में 51 हजार रुपए की लागत से श्री यादें देवी माताजी की प्रतिमा लगाने की घोषणा की गई।  संस्थान की ओर से अगले वर्ष से संचालित किये जाने वाले छात्रावास की नियमावली सभाध्यक्ष पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी नारायण लाल प्रजापत की और से प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों की ओर से नियमों का पालन नहीं किया जाता है उनके खिलाफ प्रबन्धन कमेटी  की और से कार्यवाही करने का पूर्ण अधिकार होगा।  भवन निर्माण कार्य के संयोजक सोहन लाल प्रजापत ने अब तक निर्माण कार्य में किए गए खर्च के बारे में जानकारी दी।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष मोडीलाल सेंबारा, राजसमंद जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण प्रजापत, सलूम्बर जिलाध्यक्ष नाथूलाल प्रजापत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भेरूलाल मौलेला, शंकर लाल सगतडा, संभागीय महांमत्री भगवान लाल झांखरी, युवा शाखा जिलाध्यक्ष प्रभुलाल प्रजापत, संभागीय युवा उपाध्यक्ष राजेन्द्र उथरदा, वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर लाल प्रजापत सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मोहनलाल प्रजापत तीतरडी ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!