डीएलएड संचालक महाविद्यालयों मे विविध गतिविधियों के आयोजन में एकरूपता लाई जाएगी
उदयपुर १अगस्त। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर में आज जिले में डाइट अधीनस्थ संचालित आठ निजी महाविद्यालयों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। डाइट प्रिंसीपल शीला काहाल्या की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एक रूपता के मुख्य सैद्धांतिक परीक्षा के अतिरिक्त आयोजित होने वाले टेस्ट को समान प्रश्न पत्रों के साथ समान तिथि ,समय , समान पाठ्यक्रम के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अब तक यह व्यवस्था पंजीयक बीकानेर द्वारा निर्धारित माह में अपनी अपनी सुविधा के अनुसार पृथक पृथक तिथियों में आयोजित किए जाते थे । नवीन व्यवस्था सत्र 2025-26 में अध्ययनरत प्रथम वर्ष डीएलएड छात्रों…
