राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन
(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के निर्देशन में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर ब्लॉक संगठन द्वारा सरकार का सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाने के विरोध में उपखंड अधिकारी खेरवाड़ा किरण पाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में शिक्षा विभाग में समस्त संवर्गों के स्थानांतरण से प्रतिबंध हटाकर प्रक्रिया प्रारंभ करना, शिक्षकों की लंबित पदोन्नतियों का समयबद्ध कार्यक्रम तय करने, ब्लॉक के सभी विद्यालयों में रिक्त पदों को तत्काल भरने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने तथा छठे एवं सातवें वेतन…
