राज्यपाल कटारिया 11 अगस्त को सर्किट हाउस में करेंगे जनसुनवाई

उदयपुर. पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक  गुलाबचंद कटारिया 8 अगस्त से 13 अगस्त तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। भाजपा नेता अतुल चंडालिया ने बताया कि राज्यपाल कटारिया 8 अगस्त को शाम को 6:30 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे।  राज्यपाल कटारिया रक्षाबंधन के पर्व पर 9 अगस्त को अपने परिवार एवं अन्य के लिए आरक्षित रखा है। 10 अगस्त रविवार को सांय 4:30 शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन्स में हिंदी त्रैमासिक पत्रिका लफ्जों के महफिल समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।  11 अगस्त को सुबह 10:00 से सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे।
 12 अगस्त 2025 को सांय 4:00 बजे उबेश्वर मंदिर, ग्राम धार में उबेश्वर जल संरचनाओं का राज्य मंत्री की उपस्थिति में होने वाले उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 13 अगस्त को चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!