कलश यात्रा के साथ ही 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव प्रारम्भ
कलश यात्रा के साथ ही 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव प्रारम्भ उदयपुर। कन्हैयालाल धायभाई और पूलां की पूर्व पार्षद श्रीमती मंदाकिनी धायभाई की ओर से वृंदावन के महाराज वैंकटेश भाई मुखारविंद से कथा स्थल श्री कृष्ण वाटिका, धायभाई जी की पुलां में आज से 7 दिवसीय श्रीमद्भावगत कथा प्रारम्भ हुई। कथा से पूर्व क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। नानूराम वैष्णव ने बताया कि कलश यात्रा श्रीरुपनारायण जी मंदिर पुलां से श्रीमद्भागवत यात्रा और कलश शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जो विभिन्न मार्गो से होती हुई कथा स्थल श्री कृष्ण वाटिका पुलां पहुंची। उसके बाद प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक…
