पीड़ितों की सेवा ईश्वर की सेवा के समान – गुलाबचंद कटारिया
सुंदरसिंह भण्डारी राजकीय चिकित्सालय अंबामाता में एम्बुलेंस का लोकार्पण उदयपुर, 11 अगस्त। पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ईश्वर की सेवा के समान है। उनका आशीर्वाद ईश्वर के प्रसाद स्वरूप है। इसलिए पीड़ितों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। श्री कटारिया सोमवार को सुंदरसिंह भण्डारी राजकीय चिकित्सालय अंबामाता में सीएसआर के तहत टेक फायरफ्लाई प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से प्रदान की गई एम्बुलेंस के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायकत्रिलोक पूर्बिया ने की। विशिष्ट अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ…
