संसद में मेवाड: सांसद रावत के सुझाव पर सीताफल की खेती से जनजाति लोगों को सशक्त बनाने की परियोजना तैयार
सांसद रावत के प्रश्न पर कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री ने दी परियोजना की जानकारी, 225.0 लाख की वित्तीय भागीदारी -सांसद ने पूर्व में केंद्रीय कृषि मंत्री व आईसीएआर महानिदेशक को लिखा था पत्र उदयपुर। भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईआईएचआर), बैंगलुरू ने राजस्थान में जनजाति के किसानों को सीताफल की खेती के माध्यम से सशक्त करने की परियोजना तैयार की है, ताकि राजस्थान में सीताफल की गुणवता में सुधार लाया जा सके और उपज में बढ़ोतरी की जा सके। इस परियोजना में रुपये 225.0 लाख की कुल वित्तीय भागीदारी है। लोकसभा में सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा सीताफल की…
