जन्माष्टमी पर भक्ति रस में डूबा मुस्कान परिवार
उदयपुर। मुस्कान क्लब के सदस्यों ने जन्माष्टमी का पर्व ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट के रिवाह सभागार में बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया। श्रीकृष्ण दरबार की सजीव झांकी का मनोहारी दृश्य देखते ही बनता था। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि दिलीप एंड पार्टी के मधुर भजनों की सुरधारा ने ऐसा वातावरण बनाया कि श्रद्धा जी, कौशल्या जी, गट्टाणी परिवार सहित महिलाएँ ही नहीं, बल्कि उम्रदराज़ पुरुष सदस्य भी स्वयं को रोक न पाए और ठाकुरजी के समक्ष थिरक उठे। दो घंटे के इस मनोरथ के दौरान पूरा सभागार कृष्णमयी आभा से सराबोर रहा| बालगोपाल, राधा और श्रीकृष्ण…
