वरड़ा विद्यालय में देशभक्ति का अनूठा संगम — लाइव ड्रम्स, तिरंगा यात्रा और वृक्षारोपण
उदयपुर। शहर के समीपस्थ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वरड़ा में गुरुवार को देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका में निवासरत ख्याति प्राप्त ड्रमर शिवालिका दमानी ने विद्यालय के बच्चों के साथ लाइव ड्रम्स पर देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने जोश और उत्साह से भरकर 10 से अधिक देशभक्ति गीत गाए, जिनकी धुनें पूरे परिसर में गूंजती रहीं। मूर्तिकार एवं शिक्षक हेमंत जोशी ने बताया कि शिवालिका दमानी की यह पहल बच्चों में संगीत के प्रति रुचि और देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रयास है। कार्यक्रम…
