जीतो लीडरशिप समिट 2025-दूरदृष्टि, रणनीति और उत्सव का भव्य संगम’
उदयपुर। शहर में ‘मेमेंटोज़ बाय आईटीसी एकाया की मेजबानी में आज से तीन दिवसीय ’जीतो लीडरशिप समिट 2025’ प्रारम्भ हुई। यह आयोजन जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के लीडर्स, सदस्यों और दूरदर्शी व्यक्तित्वों को एक मंच पर लाकर सशक्त सत्रों, रोचक गतिविधियों और सांस्कृतिक उत्सवों का अद्वितीय संगम प्रस्तुत कर रहा है। यह समिट सेवा, ज्ञान और आर्थिक सशक्तिकरण जैसे जीतो के मार्गदर्शक सिद्धांतों के साथ-साथ एकता, प्रगति और उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व के प्रति इसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जीतो अपेक्स के सचिव महावीर चपलोत ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन शहर विधायक ताराचंद जैन,जिला कलेक्टर नमित मेहता, यूडीए आयुक्त राहुल…
