सेवा पखवाड़ा में अधिक से अधिक रक्तदान का आव्हान- अजय फाटक
दो दिवसीय राज्य स्तरीय अनवरत चिकित्सा प्रशिक्ष्ण कार्यक्रम सम्पन्न उदयपुर। ब्लड बैंक सोसायटी राजस्थान एवं सरल ब्लड सेंटर उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय अनवरत चिकित्सा प्रशिक्ष्ण कार्यक्रम के दूसरे दिन राज्य के विभिन्न ब्लड बैंक्स के चिकित्सा अधिकारियों की सहभागिता में सुबह 11 बजे से दो तकनीकी सत्र के साथ अंत में ट्रांसफ्यूजन में डिजिटाइजेशन तकनीकी की उपयोगिता पर गहन चर्चा के साथ संपन्न हुई।इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि स्टेट ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी अजय फाटक ने राज्य के नागरिकों से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के मध्य सेवा पखवाड़ा में अधिकाधिक रक्तदान…
