मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-टेम्पसेंस के सहयोग से तापीय अंशांकन अनुसंधान को बढ़ेगा आगे
उदयपुर। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों डॉ. अभिनव वाष्र्णेय (सहायक प्राध्यापक),इंजीनियर भानु प्रताप सक्सेना और प्रकाश चंद्र विश्वकर्मा ने टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स इंडिया लिमिटेड का दो दिवसीय दौरा किया। यह दौरा टेम्पसेंस की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल का हिस्सा था, जो मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान व टेम्पसेंस थर्मल कैलिब्रेशन एंड रिसर्च सेंटर की स्थापना के तहत किया गया। प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव-अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान, एमएएनआईटी टीम ने टेम्पसेंस, एनएबीएल मान्यता प्राप्त तापमान अंशांकन प्रयोगशाला में व्यापक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में उन्नत तापीय अंशांकन तकनीकों और टेम्पसेंस द्वारा आगामी मनिट प्रयोगशाला…
