अवैध शस्त्र निर्माण का भंडाफोड़, तीन टॉपीदार बंदूकें, हथियार निर्माण सामग्री बरामद
उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार उदयपुर, 15 अक्टूबर। जिले में अवैध हथियारों की रोकथाम एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन टॉपीदार बंदूकें सहित हथियार निर्माण में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण बरामद किए हैं। कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। खाचंण जंगल में की नाकाबंदी, एक युवक गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक श्री योगेश के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गोपाल स्वरूप…
