प्रो बीपी सारस्वत ने ग्रहण किया सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलगुरु का प्रभार

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलगुरु के रूप में कोटा विश्वविद्यालय के मौजूदा कुलगुरु प्रोफ़ेसर बीपी सारस्वत ने मंगलवार देर शाम कार्यभार ग्रहण किया।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि प्रो सारस्वत देर शाम उदयपुर पहुँचे।उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिपूर्वक कार्यभार ग्रहण किया।एमपीयूएटी के कुलपति प्रो अजीत कर्नाटक ने भी उन्हें कार्यभार ग्रहण करवाया।इस अवसर पर वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो बीएल वर्मा, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु प्रो आईवी त्रिवेदी, प्रो उमाशंकर शर्मा भी कार्यभार ग्रहण अवसर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ बीसी गर्ग, कॉमर्स कॉलेज के डीन प्रो शूरवीर सिंह भानावत, आर्ट्स कॉलेज के डीन प्रो मदन सिंह राठौड़, गुरुनानक कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अनिल कोठारी, एफएमएस की डाइरेक्टर प्रो मीरा माथुर, डिप्टी रजिस्ट्रार मुकेश बारबर सहित डीन डायरेक्टर्स ने माल्यार्पण कर प्रो सारस्वत का अभिनंदन किया।
कार्यभार ग्रहण के अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षकों, शेक्षणेत्त्रर कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने पुष्पाहारों से स्वागत किया। बड़ी संख्या में पहुँचे विद्यार्थियों ने जयकारे के साथ प्रोफ़ेसर सारस्वत का स्वागत किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!