वर्ल्ड फोरम ऑफ़ अकाउंटेंट- 2.0 में आईसीएआई उदयपुर शाखा के 25 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने लिया भाग
- सीआईआरसी क्षेत्र में पहली बार आयोजित ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन उदयपुर, 30 जनवरी। ग्रेटर नोएडा में आयोजित वर्ल्ड फोरम ऑफ़ अकाउंटेंट- डब्ल्यूओएफए 2.0 में आईसीएआई उदयपुर (सीआईआरसी) शाखा से लगभग 25 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का प्रतिनिधिमंडल सक्रिय सहभागिता के साथ सम्मिलित हुआ। आईसीएआई उदयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए राहुल माहेश्वरी ने बताया कि यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) क्षेत्र में पहली बार आयोजित किया गया, जिसे इस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। अध्यक्ष सीए राहुल माहेश्वरी ने कहा कि डब्ल्यूओएफए 2.0 जैसे वैश्विक मंच चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे की अंतरराष्ट्रीय…
