उदयपुर की समिष्टा गहलोत ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान
उदयपुर। उदयपुर जिले की प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी समिष्टा गहलोत ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। समिष्टा संत ग्रेगोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर की छात्रा हैं और उन्होंने इस प्रतियोगिता में सीबीएसई बोर्ड का प्रतिनिधित्व किया। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक बारामती, पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित हुई, जिसमें देशभर से चयनित शीर्ष खिलाड़ियों ने भाग लिया। समिष्टा ने अंडर-19 बालिका -64 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए शानदार तकनीक, दमदार आत्मविश्वास और अनुशासित…
