बीसीआई टूरिज्म ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को लिखा पत्र, उदयपुर में महिलाओं के लिए विशेष पिंक टॉयलेट बनाने की मांग
निःशुल्क सैनिटरी पैड की सुविधा उपलब्ध कराने की भी रखी बात उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की पर्यटन इकाई बीसीआई टूरिज्म ने शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की है। बीसीआई टूरिज्म की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को पत्र लिखकर उदयपुर में महिलाओं के लिए विशेष “पिंक टॉयलेट” स्थापित करने की मांग की गई है। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई टूरिज्म की हाल ही में अध्यक्ष श्रद्धा गट्टानी के वर्क प्लेस ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट्स…
