पीले रंग में रचा उम्मीदों का उत्सव: गणपति स्थापना संग शुरू हुआ 45वां दिव्यांग सामूहिक विवाह, 51 जोड़े रचेंगे सात फेरे
हर जोड़े की अपनी कहानी, संघर्ष से संवरते सपनों का संगम बना सेवा महातीर्थ उदयपुर, 14 मार्च। मानवता, करुणा और नए जीवन के सपनों से सराबोर वातावरण में नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ, लियों का गुड़ा परिसर में शनिवार को दो दिवसीय 45वां नि:शुल्क दिव्यांग एवं निर्धन युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ आरंभ हुआ। इस समारोह में 51 जोड़े सात फेरों के पवित्र बंधन में बंधेंगे, जिनमें 25 दिव्यांग और 26 सकलांग जोड़े शामिल हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आए 700 से अधिक मेहमान इस मानवीय उत्सव के साक्षी बन रहे हैं। विवाह…
