स्टेम रोबोटिक्स एवं ए आई इनोवेशन लैब का डी पी एस उदयपुर में शुभारंभ
उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में नए अकादमिक सत्र 2026 - 27 में अपने विद्यार्थियों के लिए एक स्टेम रोबोटिक्स एंड ए आई इनोवेशन लैब का उद्घाटन किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के लक्ष्यों को सक्रिय रूप से लागू करने के लिए निर्धारित राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023, जो भारत में स्कूली शिक्षा में परिवर्तन व नवाचार हेतु तैयार की गई है, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा योग्यता आधारित कौशल, ज्ञान व दक्षता हासिल करने में सहायक सिद्ध होगी। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु डी पी एस प्रबंधन ने इस लैब को प्रारंभ किया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि…
