अखिल भारतीय मेवाड राजपूत महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर संपन्न
उदयपुर 04 जनवरी।अखिल भारतीय मेवाड़ राजपूत महासभा ट्रस्ट का वार्षिक सम्मेलन प्रतिभा सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर रविवार को महासभा के मुख्यालय कविता स्थित उदय राज भवन पर संपन्न हुआ। महासभा के महासचिव पंकज सिंह कडेचा ने बताया कि समारोह के अध्यक्ष भंवर सिंह चदाना भुताला ने की। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष सूरत सिंह दसना, पूर्व अध्यक्ष एवं राजसमंद जिला परिषद सदस्य थे। समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर कालू सिंह परमार, पूर्व अध्यक्ष भूर सिंह परमार, केसर सिंह तलादरा, बालसिंह रामा, जिला अध्यक्ष कुंभलगढ़ बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट लालसिंह परमार, ओमसिंह खरवड उदयपुर जिलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह…
