सहकारिता क्षेत्र को मजबूत, पेशेवर और व्यावसायिक मॉडल के रूप में विकसित करना आवश्यक – डॉ भूटानी
“सहकार से समृद्धि” कॉन्फ्रेंस का समापन उदयपुर, 9 जनवरी। सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लेक सिटी उदयपुर में आयोजित की जा रही राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत 12 सत्रों में “सहकार से समृद्धि” की पहलों की समीक्षा गई तथा भविष्य के रोडमैप पर मंथन किया गया। कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को पारंपरिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाकर एक मजबूत, पेशेवर और व्यावसायिक मॉडल के रूप में…
