उदयपुर में जूनियर टेनिस का रोमांचः अंडर-10 व अंडर-12 में उभरे नए चैंपियन

उदयपुर। राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय एवं सुखाड़िया विश्वविद्यालय के टेनिस कोर्ट पर आयोजित इन्द्रसिंह बाहठ स्मृति राजस्थान स्टेट जूनियर लॉन टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-10 व अंडर-12 वर्ग के मुकाबले रोमांचक अंदाज में सम्पन्न हुए। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों को खेल के प्रति आकर्षित किया।
आयोजन सचिव डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि बॉयज अंडर-10 वर्ग के सेमीफाइनल में उदयपुर के जयवर्धन ने हनुमानगढ़ के दक्ष को 7-6, 7-4 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में हनुमानगढ़ के राघव ने बीकानेर के अव्युक्त तिवारी को 7-6 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में राघव ने शानदार खेल दिखाते हुए जयवर्धन को 7-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
बॉयज अंडर-12 वर्ग में सेमीफाइनल में उदयपुर के दिव्यराज सिंह ने क्रियान तलेसरा को 7-0 से हराया, जबकि लक्ष्य शर्मा ने ओनिस शर्मा को 7-0 से पराजित किया। फाइनल में दिव्यराज सिंह ने लक्ष्य शर्मा को 7-4 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
बॉयज अंडर-14 वर्ग में अर्जव जैन ने दिव्यराज सिंह को 6-4 से, लक्ष्य शर्मा ने विष्णु को 6-0 से तथा देव मोहन मिश्रा ने अक्षय मिगलानी को 6-5 (7-4) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बॉयज अंडर-18 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रियांश तंवर ने कुनाल शर्मा को 6-3, हुनर पंड्या ने मितेष को 6-1 तथा हर्षिल मेवाड़ा ने हर्ष निथरवाल को 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
वहीं गल््र्स अंडर-10 के फाइनल में यशस्वी ने हिमाया वर्मा को 5-1 से हराया, जबकि गर्ल्स अंडर-12 में वंशिका ने यशस्वी को 8-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
डॉ. चक्रवर्ती ने बताया कि प्रतियोगिता के अगले चरण में सिंगल्स एवं डबल्स के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में उभरते खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने भविष्य में राज्य को नए टेनिस सितारे मिलने के संकेत दिए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!